Thursday, October 22nd, 2026

केवड़िया दौरा पीएम मोदी का आज, कमांडर कॉन्फ्रेंस को करेंगे संबोधित 

 
केवड़िया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित केवड़िया का दौरा करेंग। पीएम नरेंद्र मोदी यहां केवड़िया में आयोजित कमांडर कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। शीर्ष सैन्य अधिकारियों का तीन दिवसीय संयुक्त सैन्य सम्मेलन केवड़िया में गुरुवार (4 मार्च) को शुरू हुआ था। पीएम मोदी से पहले शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां संबोधित किया था। राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी शनिवार की सुबह यहां पहुंचेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी संबोधन के बाद दिल्ली आज ही वापस लौट आएंगे।
 
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सीडीएस जनरल बिपिन रावत,वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, थल सेना के प्रमुख मनोज मुकंद नरवणे और नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मबीर सिंह भी शामिल होंगे। बता दें कि देश में पहली बार इस सेशन में जवानों को भी शामिल किया गया है। पहली बार इतने बड़े अधिकारियों के सामने जवानों ने खुलकर अपनी बार रखी है। अबतक देश में कमांडर कॉन्फ्रेंस में सिर्फ सेना के तीनों अंगो के कमांडर इन चीफ लेवल के अफसर ही हिस्सा लेते थे।

 

#केवड़िया दौरा पीएम मोदी

Source : Agency

पाठको की राय